ब्रेकिंग
हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म... हरियाणा में कॉमनवेल्थ विजेताओं का सम्मान समारोह स्थगित: PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कारण लिया गया ... हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा! फरीदाबाद से कांवड़ लेने गए 3 दोस्तों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, 1 की... हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन! 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदा... खेलों का 'पावरहाउस' हरियाणा: 2% आबादी वाले राज्य का देश के 1/3 अंतर्राष्ट्रीय पदकों पर दबदबा रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत...
देश

PM के कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर प्रियंका बोलीं- मोदी जी आपकी नीयत पर विश्वास करना मुश्किल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा कि चुनाव में हार को देखते हुए प्रधानमंत्री को सच्चाई समझ आने लगी है, लेकिन उनकी नीयत एवं बदलते रुख पर विश्वास करना मुश्किल है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘600 से अधिक किसानों की शहादत 350 से अधिक दिन का संघर्ष, नरेंद्र मोदी जी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला।”

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘किसानों पर लाठियां बरसायीं, उन्हें गिरफ़्तार किया। अब चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी – कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती।”

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपकी नीयत और आपके बदलते हुए रुख़ पर विश्वास करना मुश्किल है। किसान की सदैव जय होगी। जय जवान, जय किसान, जय भारत।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले करीब एक वर्ष से अधिक समय से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए संसद के आगामी सत्र में विधेयक लाया जाएगा। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button