ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
देश

580 सालों बाद आज रहा सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानिए अब अगले महीने कब पड़ेगा सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली/भुवनेश्वर। 580 सालों बाद शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण देखा गया। आज हुए चंद्र ग्रहण के बाद अब अगले महीने सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। इस साल कुल दो सूर्य ग्रहण का योग बना है। जिसमें साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगा था। आज से 15 दिन बाद दिसंबर के महीने में इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रहेगा।

वही, आज पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखा गया जो शाम 4.17 बजे समाप्त हो गया। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए ओडिशा के भुवनेश्वर में पठानी सामंत तारामंडल के उप निदेशक शुभेंदु पटनायक ने बताया कि यह सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण है जो आज दोपहर 12.47 बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्लभ घटना पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों से (नंगी आंखों से नहीं) दिखाई दी।

आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पड़े चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड रही, जो कि पिछले 580 सालों में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण रहा है। वहीं, अब चंद्र ग्रहण के 15 दिनों के बाद यानी 04 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण भी लगेगा। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा की ही तिथि पर लगता है। चंद्र ग्रहण के पहले या बाद सूर्य ग्रहण जरूर पड़ता है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा

बता दें कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सीधे पृथ्वी के पीछे और उसकी छाया में चला जाता है। यह तभी होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अन्य दो के बीच पृथ्वी के साथ बिल्कुल या बहुत निकट से जुड़े होते हैं। चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा की रात को ही लग सकता है। चंद्र ग्रहण का प्रकार और लंबाई चंद्रमा की अपनी कक्षा के किसी भी नोड से निकटता पर निर्भर करती है।

गौरतलब है कि आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया केवल चंद्रमा के एक हिस्से से होकर गुजरती है, जिसके परिणामस्वरूप एक बड़ा काला धब्बा होता है जिससे ऐसा लगता है जैसे चंद्रमा का एक हिस्सा काट दिया गया हो।

Related Articles

Back to top button