ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

कर्नाटक में एक टीनएज बेटी ने अपने तीन दोस्तों से कराई पिता की हत्या, वजह ने उड़ाए सबके होश

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि बेंगलुरु में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक किशोरी और उसके तीन नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया है। हालांकि, यह केस जितना साफ लग रहा था, उतना था नहीं। मामले ने तब मोड़ लिया जब लड़की ने खुलासा किया कि उसके अपने पिता ने उसका यौन उत्पीड़न किया था, जिस कारण पिता को मारने के लिए उसको अपने दोस्तों की मदद लेनी पड़ी।

येलहंका न्यूटाउन पुलिस उनके बयानों की जांच और फिर पड़ताल तक पहुंच रही है। बता दें कि 45 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार तड़के उसके आवास में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया। हमलावरों ने दीपक की उसकी दो बेटियों के सामने ही हत्या कर दी थी।

वह व्यक्ति बिहार का रहने वाला था और बेंगलुरु में GKVK परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। एक बेटी निजी कालेज में पढ़ती है और दूसरी कक्षा 4 में पढ़ती है। आदमी की दो पत्नियां थीं और उसकी पहली पत्नी बिहार में रहती थी। दूसरी पत्नी कलबुर्गी की थी और इस विवाह से उनकी दो बेटियां थीं।

पुलिस ने कहा कि वह शख्स अपनी पहली बेटी का यौन उत्पीड़न करता था। इस बात का खुलासा उसने अपनी मां से किया था और इस बात को लेकर दंपति की लड़ाई भी हुई थी। लड़की ने कालेज में अपने दोस्तों के साथ यह बात साझा की थी।

घटना वाले दिन सोमवार की तड़के मृतक ने फिर से नशे की हालत में उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। लड़की ने अपने दोस्त से फोन पर संपर्क किया और मदद मांगी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उसके दोस्त, जो चार अन्य लोगों के साथ आया था, ने दीपक पर हमला किया और उसे मार डाला। पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button