ब्रेकिंग
Jabalpur Education News: जबलपुर में शिक्षकों को दी जा रही साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग; समावेशी शिक्षा ... Indian Mixed Relay Team Asian Games 2026: विथ्या रामराज और विशाल थेन्नारासु के संघर्ष की कहानी, भारत... Mushtaq Khan Passes Away at 75: मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म जगत में शोक की लह... Tensions Between Pakistan and Afghanistan: अफगान तालिबान सरकार की चेतावनी, पाकिस्तान की सैन्य कार्रव... MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल... Surajpur Crime & Local News: मां की डांट से नाराज 9 साल का बच्चा ट्रेन से पहुंचा मुंबई; जीआरपी और पु...
देश

महादेव घाट मेले में पर्स से सोने का मंगलसूत्र चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के महादेव घाट पर कार्तिक पूर्णमा स्नान और पुन्नी मेला में आई महिला भूमिका श्रीवास्तव का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। भूमिका ने मंगलसूत्र किसी के निकाल लेने की डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता भूमिका ने पुलिस से बताया कि महादेव नगर चंगोराभाठा में परिवार के साथ रहती है। 20 अगस्त को महादेव घाट मेला देखने तथा मंदिर दर्शन करने गई थी। मेले में भीड़ अधिक होने के कारण गले में पहने सोने के मंगलसूत्र को निकाल कर छोटे काले रंग के पर्स में रखकर अपने पास रखें बड़े पर्स में रख ली थी।

लक्ष्मण झूला के पास गायब हुआ था मंगलसूत्र

भमिका ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण झूला के पास पहुंची उस समय उसके कंधे में लटकाए बडे़ पर्स का चैन खुला हुआ था। चेक करने पर छोटा पर्स नहीं था, जिसमें सोने का एक मंगलसूत्र रखा था। जिसे किसी ने चुरा लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी।

चोर का पता लगाने के लिए साइबर सेल और मुखबिर की सहायता डीडी नगर थाने की पुलिस ले रही थी। साइबर सेल को चोर की जानकारी मुखबिर ने दी। सूचना पर पुलिस ने चंगोराभाटा सांस्कृतिक भवन के पास रहने वाले आरोपित तरूण पारधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सोने का मंगलसूत्र जब्त किया। पुलिस ने उससे पहले हुई चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की लेकिन आरोपित ने कोई जानकारी नहीं दी। उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

Related Articles

Back to top button