ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

विष्णुदेव ने कहा, सीएम बताएं, डीजल 1.45 रुपये कम होने से कितना घटेगा किराया

रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ भद्दा मजाक किया है। देश के अन्य राज्यों से भी सस्ता पेट्रोल-डीजल देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सारी डींगें बेनकाब हो गई हैं। साय ने कहा कि महंगाई के नाम पर मिथ्या प्रलाप करके देश-प्रदेश को भ्रमित करने में लगे कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने की अपनी बारी आने पर जनविरोधी राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन किया है।

साय ने पूछा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि डीजल में एक रुपये 45 पैसे की कमी से बस यात्रियों को कितनी राहत होगी? बस का किराया कितना कम होगा? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जनता को राहत पहुंचाने के लिए छूट की घोषणा की, तो उसे लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने खूब रुदाली की। तानाकशी करते रहे, लेकिन आज प्रदेश की जनता को दी गई राहत के बारे में मुख्यमंत्री बघेल को क्या शर्म महसूस होगी?

अगर केंद्र सरकार की 5-10 रुपये की छूट ऊंट के मुंह में जीरा थी, तो आज बता दें कि 5-10 रुपये के मुकाबले 75 पैसा कितना होता है? अपने अब तक के कार्यकाल में कांग्रेस की प्रदेश सरकार लबरा सरकार बनकर रह गई है। तीन साल से धोखाधड़ी करती आ रही प्रदेश सरकार ने एक बार फिर राजनीतिक छल-कपट और धोखाधड़ी के अपने डीएनए का परिचय दिया है। अन्य राज्यों की सरकारों ने पांच से सात रुपये तक की राहत पहुंचाई। कम से कम भूपेश सरकार इतनी राहत पहुंचाती तो जनता को इसका लाभ भी मिल पाता।

Related Articles

Back to top button