ब्रेकिंग
Jail News: रांची के बाद अब जमशेदपुर में सुधर रही जेल की स्थिति, उत्पादन इकाइयों से जुड़ रहे हैं बंदी Gumla News: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का से ट्रैक्टर वापस, कृषि विभाग ने वित्तीय विवाद प... Jharkhand News: कीर्तन में जा रहे 55 वर्षीय भागीरथ राय के साथ लूटपाट, मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रं... Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ... Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड Rudraprayag Crime: केदारनाथ के जंगलचट्टी में खच्चर चालकों का तांडव, श्रद्धालुओं को पीटने का वीडियो व...
खेल

दिल्ली समेत देशभर में 100 रुपये किलो से ऊपर बिक रहा टमाटर, जानें कब तक काबू में आएंगी कीमतें

नई दिल्ली। महंगाई की मार से आम आदमी परेशान है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जियों तक के दाम आसमान छू रहे हैं। अब टमाटर के बढ़ते दाम एक बार फिर से लोगों को गुस्से से लाल कर रहे हैं। आलम ये है कि टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो को पार कर गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कुछ दक्षिणी राज्यों में अधिक बारिश के कारण खुदरा भाव 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। चेन्नई में टमाटर का खुदरा भाव 100 रुपये प्रति किलो, पुडुचेरी में 90 रुपये प्रति किलो, बेंगलुरु में 88 रुपये प्रति किलो और हैदराबाद में 65 रुपये प्रति किलो हो गया है।

कब तक कम हो सकते हैं दाम?

उम्मीद है कि देश की जनता को जनवरी-फरवरी तक टमाटर के दामों में राहत मिल सकती है। थोक सब्जी कारोबारियों के मुताबिक, टमाटर की नई फसल 15 अक्टूबर को लगाई गई थी, जिसे तैयार होने में कम से कम तीन महीने का समय लगेगा। ऐसे में उम्मीद है कि जनवरी-फरवरी तक टमाटर के दामों में कमी आ सकती है।

क्यों बढ़े टमाटर के भाव

जहां इस सीजन में टमाटर का रेट 20 से 30 रुपये प्रति किलो रहता है, वहीं यह 100 रुपये किलो से भी ऊपर बिक रहा है। बताया जा रहा है कि टमाटार की ज्यादातर सप्लाइ दक्षिणी राज्यों से हो रही है और इन राज्यों में बारिश के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से टमाटर के दामों में यह उछाल आया है। इसकी एक दूसरी वजह यह भी है कि शादियों के सीजन के चलते टमाटर की मांग बढ़ी है जिस कारण दामों में बढ़ोतरी हुई है।

और बढ़ सकती हैं टमाटर की कीमतें

आजादपुर मंडी के थोक सब्‍जी व्‍यापारियों ने कहा है कि दक्षिण भारत में अगर इसी तरह से बारिश जारी रही तो टमाटर के दाम और बढ़ सकते हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के 167 केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में टमाटर 72 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रहा है।

Related Articles

Back to top button