ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

जांच में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, जानें इतने दिनों से कहां थे

मुंबई। पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह जांच में शामिल होने के लिए गुरुवार को मुंबई पहुंच गए हैं। एक अदालत ने वसूली मामले में उन्हें भगोड़ा घोषित किया हुआ है। यहां पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि वे अदालत के निर्देश के अनुसार जांच में सहयोग करेंगे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ में थे।

बता दें कि परमबीर सिंह ने गिरफ्तारी से संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि पहले उन्हें बताना होगा कि वे कहां हैं उसके बाद ही याचिका पर सुनवाई की जाएगी। परमबीर सिंह काफी समय से गायब थे। वे आखिरी बार इस साल मई में अपने कार्यालय गए थे

मुंबई पुलिस ने हाल ही में मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में परमबीर सिंह को भगोड़ा अपराधी घोषित करने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद कोर्ट ने स्वीकार करते हुए परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पूरे मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने यह कहते हुए सिंह को फरार घोषित किए जाने का आग्रह किया था कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है।

Related Articles

Back to top button