ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
विदेश

फ्रांस से ब्रिटेन जाने वाले 31 शरणार्थियों की मौत, ब्रिटिश पीएम जानसन ने जताया अफसोस

पेरिस। फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे करीब 31 शरणार्थियों की बुधवार को मौत हो गई। ये सभी इंग्लिश चैनल (English Channel) पार कर रहे थे तभी इनकी नौका पलट गई। फ्रांस के स्थानीय मेयर ने यह जानकारी दी है। शरणार्थियों के साथ हुए इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने आपात बैठक बुलाई और हादसे पर दुख व अफसोस प्रकट किया है।

 हादसे की जानकारी मिलते ही कैलेस पोर्ट (port of Calais) पर पुलिस, एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी सर्विसेज पहुंच चुकी हैं।

मछुआरों (fishermen) के अनुसार, इस वक्त शांत समुद का फायदा उठाने के लिहाज से ब्रिटेन जाने वाले शरणार्थियों की संख्या सामान्य से अधिक थी। हालांकि पानी काफी ठंढा है। एक मछुआरे ने जब खाली नौका को पानी में यूं ही तैरते देखा और सके पास ही कुछ लोग दिखे लेकिन ये सभी तैर तो रहे थे लेकिन इनका शरीर बिल्कुल निष्क्रिय था।

लोकल कोस्ट गार्ड (coast guard) ने मरने वालों के संख्या की पुष्टि नहीं की और बताया कि राहतकर्मियों ने पानी से 20 लोगों को निकाला जिसमें से केवल दो होश में हैं। इनका कहना है कि नौका (dinghy) में 34 लोग सवार थे। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डरमनिन ने कहा कि वे अभी घटनास्थल की ओर जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button