ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
देश

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में उल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के प्रशासनिक भवन स्थित प्रांगण में 25 नवंबर को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) एमके प्रसाद, निदेशक (वित्त) एसएम चौधरी, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) एके सक्सेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एसईसीएल स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया गया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने ध्वज फहराया और साथी निदेशकों, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों के साथ नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करते हुए माल्यार्पण किया। खनिक प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। शहीद श्रमवीरों के सम्मान में एसईसीएल स्थापना दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सीएमडी एसईसीएल एपी पंडा व निदेशक मंडल व विभिन्न श्रमसंघों के प्रतिनिधियों, यूनियन व एसोसिएशन/कौंसिल के पदाधिकारियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथिपंडा ने उपस्थितों को अपनी व कंपनी की ओर से बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 36 साल पहले छत्तीसगढ़ में एक पौधा लगाया गया था और सुखद संयोग से पहले साल एसईसीएल का उत्पादन भी 36 मिलियन टन था। आज के दिन वह पौधा एक विशाल पेड़ का आकार ले लिया है जिसकी छत्रछाया में हम-आप, हमारे स्वजन, हमारे विभिन्न स्टेक होल्डर गर्व से और प्रगति का संकल्प लिए खड़े हैं। एसईसीएल पिछले तीन साल से 150 मिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा छू रही है और देश के विकास में ऊर्जा आपूर्ति कर अपना सहयोग दे रही है।

उन्होंने कहा कि एसईसीएल के विकास के इस सफर में जो भी कोई इस कंपनी को इस मुकाम पर पहुंचाया है हम उन सभी के प्रति आभार और धन्यवाद प्रकट करते हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि भविष्य में भी एसईसीएल को इसी तरह से प्रगति एवं उन्नति की राह पर स्थापित रखें।

Related Articles

Back to top button