ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

छत्तीसगढ़ पंजाबी महिला मंडल ने मनाया दीवाली मिलन और रजत जयंती समारोह

रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा महिला मंडल का दीवाली मिलन और रजत जयंती समारोह एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कोरोना काल के बाद हुए इस आयोजन में समाज की महिलाओं की अच्छी उपस्थित रही। एक दूसरे से मिलने के बाद महिलाओं में खुशी जताया। महिला मंडल की अध्यक्ष सुरेखा कुमार ने बताया कि महिला मंडल की ओर से कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग को मरीजों की सुविधा के लिए आक्सीजन संयंत्र दिया गया और दशमेश सोसायटी को सेवा राशि प्रदान की गई। इस मौके पर वर्षभर की रिपोर्ट सचिव अलका मोदी ने प्रस्तुत की। मंच संचालन उर्मिला अरोरा ने किया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष का सम्मान किया गया और भांगड़ा कर रजत जयंती मनाई गई।

वरिष्ठ रंगकर्मी विजय मिश्रा अब छत्तीसगढ़ी फिल्म में

प्रदेश के वरिष्ठ लोक हिंदी रंगकर्मी विजय मिश्रा “अमित” ने नई पारी की शुरुआत छत्तीसगढ़ी फिल्म “धमया होगे रे” से की है। बतादें कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 32 वर्षों की सेवा उपरांत हाल ही में वे सेवानिवृत्त हुए हैं। विजय मिश्रा का मानना हे कि क्षेत्रीय फिल्म निर्माण की बृहद संभावना छत्तीसगढ़ की धरा पर है। माटी की महक से सराबोर फिल्में सरकार की फिल्म नीति से राष्ट्रीय स्तर पर अवश्य प्रतिष्ठित होंगी। पीवीबी फिल्म प्रोडक्शन हाउस के इस पारिवारिक फिल्म के निर्माता हेमत जैन, सुभाष बंसल, कंट्रोलर शेखर चौहान निर्देशक नितीश लहरी, सह-निर्देशन दीपक बावनकर है।

फिल्म मया होगे रे में प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकार सलीम अंसारी,पुष्पेंद्र सिंह, प्रकाश अवस्थी,योगेश अग्रवाल, उपासना वैष्णव, सोनाली सेंद्रे ,भूपेश चौहान, पुष्पांजलि शर्मा,संगीता निषाद, लक्की रघुवंशी, अमरजीत बंटी के हूनर का जलवा दिखेगा। छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार,मेला मड़ाई,खाई खजानी,का समावेश फिल्म में बखूबी किया जा रहा है। सीनियर कैमरा एक्सपर्ट जानसन अरुण संतोष महतो, लाईट कंट्रोलर मोनू साहू की टीम द्वारा राजधानी रायपुर सहित पाटन,गुदेली, डोंगरगढ़,मुरमुंदा में प्रभावी फिल्मांकन जारी है।

Related Articles

Back to top button