ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

भगवान परशु राम मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए चन्नी ने किए ये बड़े ऐलान

फगवाड़ा (जलोटा) : मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने 10 करोड़ रुपए से गांव खाटी धाम में भगवान परशुराम मंदिर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। सी.एम. के साथ कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह, पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान और भारत भूषण आशु भी नजर आए।

सी.एम. चन्नी ने इस मौके कहा कि वह सुदामा की हैसियत से यहां पहुंचे हैं। खाटी में तपो स्थल में नतमस्तक होकर धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय ने हमेशा उनका साथ दिया है। चन्नी ने कहा कि यह खाटी धाम के लिए एक विशेष कार्यक्रम है। सी.एम. चन्नी ने इस मौके पर उपिस्थत लोगों से कहा कि राज्य में  1500 करोड़ का बिजली बिल माफ किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में सस्ती बिजली पंजाब में दी जा रही है। पहली बार तेल की कीमतों में 10 रुपए की गिरावट आई है। चन्नी ने कहा कि उनका मुख्य मकसद कल्याणकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करना है। इस मौके पर बी.बी.बी. प्रतिनिधियों को 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इस मौके पर माता रेणुका मंदिर के लिए 75 लाख रुपए दिए। सी.एम. चन्नी ने कहा कि इस धार्मिक स्थल को पर्यटन का केंद्र बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाबी विश्वविद्यालय में चेयर भवन परशुराम और पंजाब सरकार उस कुर्सी के लिए सालाना 2 करोड़ रुपये देगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में संस्कृत विषय वैकल्पिक होगा। गौ सेवा बी.बी.बी. को गौ सेवा करने का अनुरोध किया गया और ब्राह्मण भलाई बोर्ड गांव खाटी के लिए 21 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया।

Related Articles

Back to top button