ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

मामूली बहस में नाबालिग ने दोस्त को गोली से उड़ाया

शकरपुर: दो नाबालिग दोस्त शकरपुर में कार व प्रॉपर्टी डीलर कारोबारी के यहां काम करने वाले अपने एक तीसरे दोस्त से मिलने के लिए गए थे। इसी दौरान तीनों में बहस हो गई वहां काम करने वाला नाबालिग अपने दोनों दोस्तों पर रुआब जमाने के लिए, कारोबारी की कार में रखा देशी कट्टा निकाल कर ले आया, इसी दौरान कट्टा दिखा रहे नाबालिग से गोली चल गई जो अजय (16)  की गर्दन में जा लगी।

गोली लगने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए व पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया। जबकी उसके दूसरे साथी को चश्मदीद के तौर पर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

तीनों नाबालिग दोस्त मूल रूप से पूर्णिया बिहार के रहने वाले हैं। व दिल्ली के मंडावली इलाके में किराए पर रहते हैं। आरोपी शकरपुर स्थित कार और प्रॉपर्टी के कारोबारी के दफ्तर में सफाई का काम करता है। पुलिस अजय के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उस कट्टे को भी कब्जे में ले लिया है, जिससे गोली चलाई गई है। वारदात में इस्तेमाल देशी कट्टा शोरूम मालिक का बताया जा रहा है। यह उसकी कार में रखा था, जो विवाद होने पर वहां काम करने वाला नाबालिग निकालकर ले आया था। पुलिस फिलहाल आरोपी और उसके साथ वारदात के दौरान नाबालिग से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी व उसके साथी से पूछताछ की जा रही है। वहीं कारोबारी के खिलाफ भी आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा।

नाबालिग अजय की गर्दन में गोली लगी है। उसके दो जानकार नाबालिग दफ्तर के पीछे के कमरे में बैठे थे, गोली मारने वाले नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले का एक चश्मदीद गवाह भी है। —जसमीत सिंह, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button