ब्रेकिंग
Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द
देश

गृह सचिव की एडवाइजरी पर बोलीं महबूबा, डर के साए में जी रहे घाटी के लोग

पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गृह सचिव की एडवाइजरी से जम्मू-कश्मीर के लोग घबराए हुए हैं। घाटी के हालात खराब हैं। मुफ्ती ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा, “सरकार को कश्मीरियों की चिंता नहीं है क्या? जम्मू और लद्दाख के लोगों का क्या होगा?”
PunjabKesari
महबूबा ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी बड़ा जनमत लेकर आए हैं, उनसे जम्मू-कश्मीर के समाधान की उम्मीदें हैं। उनह्ने कहा कि ये कोई क्षेत्रीय लड़ाई नहीं है बल्कि अस्मिता की लड़ाई है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतांत्रिक हिंदुस्तान पर भरोसा किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 साल से जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कुर्बानी दी। कश्मीरियों की अस्मिता पर वार करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम में हाथ जोड़ना मंजूर नहीं, लेकिन फिर भी मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए हाथ जोड़ रही हूं। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद महबूबा मुफ्ती एनसी प्रमुख फारुख अबदुल्ला के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।बता दें कि गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा द्वारा जारी आदेश में यहां कहा गया है, ‘‘आतंकवादी खतरों खासतौर से अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाए जाने की ताजा खुफिया सूचनाओं और कश्मीर घाटी में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए पर्यटकों तथा अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के हित में यह परामर्श दिया जाता है कि वे फौरन घाटी में रुकने की योजना स्थगित कर दें और जल्द से जल्द लौटने के आवश्यक कदम उठाए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button