ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

प्रयागराज में एक बाइक पर सवार पांच लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, पांचों की मौके पर ही मौत

प्रयागराज। प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। इनमें चार लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र में श्रृंगवेरपुर स्थित राष्‍ट्रीय राजमार्ग के समीप हुआ। बताते हैं कि एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार की रात में पांच लोग बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। गांव घाट के समीप हादसा हुआ।

एक ही बाइक पर सवार थे पांचों लोग

नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी राम सरन पाल 60 उनके बेटे लल्लू पाल 35, समय लाल 35 एवं नाती अर्जुन पाल 11 के साथ राम चंदर पाल उर्फ ऊंटहरा 55 की मौत हुई है। सभी लोग रविवार रात प्रतापगढ़ के हथिगवां गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे

शादी समारोह से एक ही बाइक पर पांचों लोग लौट रहे थे

शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार की रात करीब 12 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सभी वापस आ रहे थे। रास्ते मे श्रृंगवेरपुर हाईवे मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पांचों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मची तो आस पास के रहने वाले ग्रामीणों की नींद खुल गई। रातगीर भी वहां पहुंचे। तत्‍काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पांचों गंभीर रूप से जख्‍मी लोगों को अस्पताल भिजवाया। अस्‍पताल ले जाने पर डाक्‍टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे की जानकारी होने पर मृतकों के परिवार के लोग बिलखते हुए वहां पहुंचे। गांव में परिजनों की चीत्कारों से गांव में मातम सा छाया हुआ है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो चुका था।

जीजा-साली की हुई थी मौत, तीन बच्‍चे हुए थे जख्‍मी

इस घटना से पहले प्रयागराज शहर के खुल्दाबाद में एक बाइक पर सवार जीजा औरसाली की मौत हो गई थी। उस हादसे में तीन बच्चे भी जख्मी हो गए थे। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे। अटाला में कार चालक ने टक्कर मारी थी।

Related Articles

Back to top button