ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल बोले, पर्वत, नदियों और जीव-जंतुओं की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना. साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करें... वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? ज... अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की... उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिक... कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ता...
पंजाब

Ludhiana News: नाजायज माइनिंग पर लुधियाना में बड़ा बवाल; 25-30 गांवों के सरपंचों ने डीसी को घेरा, दी आंदोलन की चेतावनी

लुधियाना: लुधियाना के ग्रामीण इलाकों में हो रही नाजायज माइनिंग के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। इलाके के करीब 25 से 30 गांवों के सरपंचों, पंचों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को मांग पत्र सौंपा और इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

सरपंचों ने अपने मांग पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि गांवों के आसपास अवैध तरीके से की जा रही माइनिंग के कारण धरती का कटाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे न केवल खेती योग्य जमीन को नुकसान हो रहा है बल्कि लोगों की जान-माल को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि कई स्थानों पर माइनिंग इतनी खतरनाक तरीके से की जा रही है कि सिर्फ 5 से 10 फुट की दूरी ही बची हुई है, और अगर समय रहते इसे नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है।

मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि माइनिंग के कारण रास्ते टूट रहे हैं, जमीन धंस रही है और गांवों का वातावरण भी खराब हो रहा है। इससे आम लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंचों ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिस कारण अब उन्हें मजबूर होकर सामूहिक रूप से प्रशासन के पास जाना पड़ा।

वहीं, डिप्टी कमिश्नर ने सरपंचों को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में एक हफ्ते के अंदर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और अवैध माइनिंग को रोका जाएगा। इसके बावजूद सरपंचों और आम जनता ने साफ शब्दों में कहा कि अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेंगे।

सरपंचों का कहना है

“हम इस नाजायज माइनिंग को बंद करवा कर ही रहेंगे, चाहे इसके लिए हमें सड़कों पर क्यों न उतरना पड़े।” लोगों ने यह भी कहा कि यह सिर्फ गांवों का मुद्दा नहीं है, बल्कि अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो यह पूरे लुधियाना शहर के लिए भी खतरा बन सकता है।

Related Articles

Back to top button