ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना के 7 मरीज, मलेशियाई महिला से सबको हुआ संक्रमण

रांची। झारखंड में अब तक कोरोना वायरस के 13 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पूरे राज्‍य में हाहाकार मचा हुआ है। 13 मरीजों में से सात मरीज राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से हैं। इसमें पांच मरीज बुधवार को सामने आए, जबकि एक मरीज मलेशियाई महिला और एक अन्‍य मरीज हिंदपीढ़ी की ही महिला जो किडनी की भी मरीज है। मलेशियाई महिला तब्‍लीगी जमातियाें के साथ हिंदपीढ़ी इलाके में छिपी हुई थी। इसके बाद एक अन्‍य महिला मरीज कोरोना के टेस्‍ट में पॉजिटिव पाई गई।

इसमें खास बात यह है कि बुधवार को सामने आए सभी पांच मरीज पहले मिले कोराेना मरीज के संपर्क में आए थे। इस तरह से कहा जा सकता है कि मलेशियाई महिला से ही हिंदपीढ़ी में कोराेना फैल रहा है। हालांकि कोरोना का पहला केस सामने आने के बाद पुलिस ने हिंदपीढ़ी को सील कर दिया था और वहां के रहने वाले प्रत्‍येक लोगों की स्‍क्रीनिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और मेडिकल टीम को स्‍थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। बुधवार को पांच नए मरीज मिलने के बाद उम्‍मीद की जा सकती है कि अब कोरोना की जांच में स्‍थानीय लोगों का साथ मिलेगा।

हिंदपीढ़ी में जब दूसरा केस सामने आया था, उसके बाद वहां सख्‍ती बढ़ा दी गई थी। निगरानी के लिए 51 मुस्लिम पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। हिंदपीढ़ी जाने वाले सभी रास्‍तों को सील कर दिया गया था। घरों से बेवजह बाहर निकलने वालों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इसमें क्‍वारंटाइन और लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वाले कई लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

कोरोना पॉजिटिव मलेशियाई महिला का दोबारा लिया गया सैंपल

मलेशियाई कोरोना पॉजिटिव महिला का बुधवार को दोबारा जांच के लिए सैंपल लिया गया। हिंदपीढ़ी के मस्जिद में छुपे होने की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम ने सभी को क्वारांटाइन कर खेलगांव में रखा था। जहां से 31 मार्च को रिम्स की टीम ने सैंपल लिया था। सैंपल में रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद रिम्स के कोविड वार्ड में डॉ आर गुड़िया की देखरेख में उक्त महिला का इलाज चल रहा है। रिम्स के डॉक्टरों ने बताया की बुधवार को मलेशियाई महिला का दोबारा सैंपल लिया गया है। स्थिति में सुधार है। कोरोना को लेकर अलग से वैसा कोई भी लक्षण नहीं देखा गया था। डॉक्टरों ने बताया की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड से हटाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button