ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

जिला पुलिस पर भारी पड़ रहा है लाकडाउन का दौर, क्वारंटाइन होम से चोरी कर भागे युवकों का सुराग नहीं

कठुआ : कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए लाकडाउन का दौर पुलिस के लिए भारी पड़ रहा है। एक ओर पुलिस लाकडाउन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर रही है। वहीं, दूसरी ओर अपराध की दुनिया मेें शूमार होने वाले लोग पुलिस के लिए इन दिनों चुनौती बने हुए हैं। लाकडाउन के दौरान चड़वाल (सांझीमोड़) के क्वारंटाइन होम से सामान चोरी कर भागने वाले तीन युवक न तो अब तक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं और न ही इनकी कोई कड़ी पुलिस के हाथ लग रही है। दूसरी ओर गत दिनों पुलिस टीम पर न केवल हमला करने वाले बल्कि उनके हथियारों के छीनने तक के प्रयास करने वाले अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। इन दो प्रमुख मामलों के बीच एक अन्य मामला घाटी क्षेत्र से सामने आया है यहां दो लोग पुलिस के ए.एस.आई. से बातचीत के दौरान उलझ गए। इसे लेकर भी कठुआ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा भी है लेकिन दूसरा अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।

दरअसल जिला कठुआ पुलिस पर लाकडाउन का दौर काफी चुनौतीपूर्ण चल रहा है। लाकडाउन के शुरूआती दौर में यहां बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों को संभालने के लिए भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दिन रात पुलिस के आला अधिकारी प्रवेशद्वार लखनुपर में डटे रहे जिसके बाद कहीं जाकर लोगों को जिला के विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा गया। इसी बीच चड़वाल में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्र में ठहराए गए तीन युवकों ने केंद्र में ही चोरी की वारदात को न केवल अंजाम दिया बल्कि केंद्र से भागने में भी सफल हो गए। उन्होंने केंद्र से लैपटाप , मोबाइल सहित नकदी पर हाथ साफ किया था। यही नहीं रिकार्ड के अनुसार जो नाम और पता युवकों ने वहां लिखवाया है, वह भी गल्त था। डी.एस.पी. सचित महाजन ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए लगी हुई है। जल्द ही सफलता हाथ मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर गत दिनों एंटी ड्रग टीम और राजबाग पुलिस पर जानलेवा हमला कर थाना प्रभारी सहित एक अन्य पुलिस कर्मी को गंभीर रूप से घायल करने वाले भी तमाम आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस ने इसमें महिलाओं सहित दस लोगों को नामजद करते हुए उनपर जानलेवा हमला करने, हथियार छीनने के प्रयास करने सहित अन्य कई धाराएं लगाई हैं। जिला पुलिस प्रमुख डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए अपने अभियान को जारी रखे हुए है। वहीं , अभी यही दो मामले चर्चाओं में थे कि घाटी क्षेत्र में भी एक ए.एस.आई. के साथ उलझने का मामला सामने आ गया। इसमें कठुआ पुलिस स्टेशन ने तक्काल कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ा है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button