ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म या बढ़ेगा आगे, कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे PM

देश में 21 दिन का लॉकडाउन खत्म होगा या आगे बढ़ेगा इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 11 अप्रैल से राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक बार फिर चर्चा करेंगे। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना खतरे को भांपते हुए केंद्र सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी लॉकडाउन के आगे बढ़ाने पर खुलकर समर्थन कर चुके हैं। हालांकि कई राज्य सरकारों का कहना है कि इससे अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर पड़ेगा। ऐसे में पीएम मोदी एक बार फिर से सभी मुख्यमंत्रियों पर इस पर बात करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत से देशव्यापी लॉकडाउन पर फैसला लेना आसान होगा और इसी चर्चा के बाद केंद्र सरकार लॉकडाउन पर आखिरी फैसला ले सकेगी कि लॉकडाउन आगे बढ़ाना है या फिर कुछ प्रतिबंध लगाकर राहत देनी है। बता दें कि कोरोना संकट के चलते देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। देश में कोरोना वायरस  संक्रमितों की संख्या 5865 तक पहुंच गई है और 169 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में है और यहां वायरस तेजी से पैर पसार रहा है।

Related Articles

Back to top button