ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

UP: साढ़े 3 लाख छात्र छात्राओं को मिलेगा FREE टेबलेट, स्मार्ट फोन, पढ़िए पूरी खबर

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 12वीं में 65 फीसद से अधिक अंक पाने वाले जौनपुर के लगभग साढ़े 3 लाख छात्र-छात्राओं में टेबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जाना है। इसको लेकर 4 तहसीलों में सेंटर स्टोर बनाया गया है।जिसकी रखवाली सीसीटीवी व पुलिस कर्मियों के जरिए की जाएगी। इसके साथ ही आने के बाद इन उत्पाद की एक फीसद रैंडम जांच की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार युवाओं में तकनीकी सशक्तीकरण के लिए प्रदेश शासन ने टेबलेट-स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया है। इसको लेकर कालेजों में शैक्षणिक संस्थानों से फार्म आनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में स्मार्ट ​फोन व टेबलेट का वितरण किया जाना है। शासन स्तर से जिले में साढ़े तीन लाख लाभार्थियों में लैपटाप का वितरण किया जाना है।

अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व रजनीश राय ने बताया कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। इसके बाद टेबलेट आने के बाद तहसीलों में सेंट्रल स्टोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक फीसद टेबलेट की रैंडम चेकिग की जाएगी। राय ने बताया कि टेबलेट स्टोरेज के लिए स्ट्रांग रूम तहसील केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं, सदर में बनाए जाएंगे, जहां सीसीटीवी, गार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया गया है। टेबलेट वितरण के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button