ब्रेकिंग
Peddapalli Crime News: इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या का खुलासा, कार में ले जाकर रची गई थी मौत की खौफना... Bihar Legislative Council Election JDU News: पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार पर पार्टी ने जताया भरोसा,... AVVNL Compassionate Job Maintenance Case: अनुकंपा नौकरी मिलने के बाद सास की सुध न लेने पर कोर्ट का क... Jaunpur Sureri Thana News: एसएचओ सस्पेंड, कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज, थाने के अंदर कैदियों से व... Noida Protest NSA Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक, जानिए... BJP State Incharges List 2026: बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी, 21 महिला नेताओं क... Snake Bite Incident in Hathras: घर में काम करते समय किशोरी को फिर काटा सांप, वन विभाग से मदद की गुहा... UP Politics News 2027: जो राम का नहीं हुआ वो कृष्ण का नहीं हो सकता—मथुरा को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे... Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ...
देश

रायपुर में छात्रों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने शिक्षक ले रहें हैं योग का प्रशिक्षण

रायपुर। स्कूलों में विद्यार्थियों को योग से स्वस्थ रहने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों का योग और फिटनेस का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को योग की बारीकियां सिखाई जा रही है। एससीआरटी द्वारा शिक्षकों के प्रशिक्षण में सुबह योगा और फिटनेस क्लास प्रारंभ किया गया है। इसके लिए परिसर स्थित हास्टल में योग एवं फिटनेस के प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव व एससीआरटी डायरेक्टर राजेश सिंह राणा ने बताया कि अब एससीइआरटी में शिक्षा गुणवत्ता के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बीते करोना काल के अनुभव को देखते हुए अब शिक्षकों को फिट रखने का प्रयास किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन सुबह सात बजे से आठ बजे तक योग और फिटनेस की कक्षा लगाई जा रही है। जब शिक्षक फिट रहेंगे तो वह प्रशिक्षण में सीख कर अपने स्कूल के बच्चों को भी फिट रहने के लिए योगासनो को सिखाएंगें।

स्वास्थ्य के साथ शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाना लक्ष्य

राजेश सिंह राणा ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाना है। अभी एससीइआरटी के आवासीय परिसर में इसे प्रारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम शीघ्र ही प्रदेश के 19 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षकों के प्रशिक्षण में योगा फिटनेस क्लास को अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी निगरानी के लिए एससीइआरटी डायरेक्टर राजेश सिंह राणा ने सोमवार सुबह योगा एवं फिटनेस क्लास का अवलोकन किया।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की। उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उनके साथ उप संचालक उमेश कुमार साहू, सहायक संचालक प्रशांत कुमार पांडेय, योग प्रभारी ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, प्रकोष्ठ प्रभारी डेकेश्वर वर्मा सहित आवासीय प्रशिक्षण में आए प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button