ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

बिहार पंचायत चुनाव 2021: पिया परदेस में, महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत रहा सबसे ज्यादा, देखें किशनगंज का आंकड़ा

किशनगंज : बिहार पंचायत चुनाव 2021– लोकतंत्र की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जहां पुरुष के साथ-साथ महिला मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा था सीमांचल जैसे पिछड़े इलाके में उसका नतीजा अब दिखने लगा है। पंचायत चुनाव में पुरुष मतदाता से अधिक बढ़-चढ़कर महिला मतदाता मतदान में शामिल हो रही हैं। पिया परदेश में हैं तो महिलाएं घर-परिवार से लेकर पंचायत सरकार गठन तक की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रही है। अधिकांश घर के पुरुष मतदाता बाहर रोजी-रोगजार के लिए गए हुए हैं वहीं महिलाएं घर का कामकाज निपटाकर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान केंद्र जाकर अपने मत का प्रयोग कर रही हैं।

जिले में छह चरण में अब तक हुए पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं की प्रबल भागीदारी दिखी है। सभी चरण में पुरुष से अधिक महिलाओं का मत प्रतिशत रहा है, जो आधा आबादी के जागरूकता को प्रदर्शित कर रही है। प्रत्येक चरण में औसतन आठ से दस प्रतिशत तक महिला मतदाता पुरुष से अधिक मतदान कर रही है। ऐसे महिला मतदाता के हौसला को जानने के लिए जब कुछ महिला मतदाताओं से पूछा गया तो उनका कहना रहा कि घर के पुरुष मतदाता रोजगार को लेकर बाहर हैं तो सारी जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। इसमें से मतदान भी एक अहम कार्य है जो पंचायत के विकास कार्यों से जुड़ा हुआ है।

महिला मतदाताओं की यह जागरूकता आधी आबादी के सशक्त होने का मिसाल पेश कर रही है। अब तक हुए छह प्रखंड में पंचायत चुनाव में सबसे अधिक ठाकुरगंज प्रखंड में 82.96 प्रतिशत महिलाओं का मत प्रतिशत रहा है। वहीं बहादुरगंज प्रखंड में सबसे अधिक पुरुष मतदाता से 24 प्रतिशत अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया। बताते चलें कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1001497 है। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 512181, महिला मतदाताओं की संख्या 489280 और थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 36 है।

पंचायत चुनाव का मत प्रतिशत

प्रखंड-पुरुष-महिला

पोठिया-65.46-75.52

ठाकुरगंज-70.40-82.96

बहादुरगंज-56.69-80.29

दिघलबैंक-61.29-81.29

टेढ़ागाछ-51.57-74.93

किशनगंज-70.22-78.79

Related Articles

Back to top button