ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

पुलवामा मुठभेड़ में JeM कमांडर यासिर समेत दो आतंकी ढेर, IED विशेषज्ञ था यासिर

श्रीनगर : जिला पुलवामा के कस्बायार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का कमांडर यासिर परे जबकि दूसरा पाकिस्तानी आतंकी फरकान शामिल था। उन्होंने दोनों आतंकियों के मारे पर सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए कहा कि इन दोनों कुख्यात आतंकियों की तलाश काफी समय से की जा रही थी। आइजी कश्मीर ने कहा कि यासिर आइईडी विशेषज्ञ था। उसने कश्मीर में वारदातों को अंजाम देने के लिए कई बार आइईडी बनाई है। उसके मरने से कश्मीर में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन को काफी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस से मिली जानकारी केे अनुसार उन्हें आज सुबह जिला पुलवामा के राजपोरा इलाके के कस्बायार मुहल्ले में दो आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना मिली। एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंचे और घेराबंदी के बाद आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। जैसे ही सुरक्षाकर्मी उस ठिकाने के नजदीक पहुंचे, जहां आतंकी छिपे हुए थे, गोलीबारी शुरू हो गई।

सुरक्षाबलों ने तुरंत अपनी पोजीशन लेते हुए पहले तो आतंकवादियों को हथियार डालने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाब में गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस बीच सुरक्षाकर्मियों के एक अन्य दल ने आसपास रह रहे आम लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाना शुरू कर दिया। बार-बार कहने पर भी जब आतंकवादियों ने हथियार नहीं डाले तो भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों को वहीं ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं।

दोनों शवों को अपने कब्जे में लेने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा हुआ है।

Related Articles

Back to top button