ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

डेयरी टेक्नालोजी पाठ्यक्रम की 69 सीटों पर छत्‍तीसगढ़ में दाखिले के लिए काउंसिलिंग सात दिसंबर को

रायपुर। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक मात्र दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी कालेज रायपुर में काउंसिलिंग की तारीख तय हो गई है। सात दिसंबर को 69 सीटों के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें नौ सीटें आल इंडिया कोटे की हैं यानी नौ सीटों पर देश के किसी भी कोने के विद्यार्थी को दाखिले के लिए मौका मिलेगा।

रायपुर के दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी कालेज के डीन डा. एके त्रिपाठी ने बताया कि चार वर्षीय बीटेक इन डेयरी टेक्नालोजी के पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी काउंसिलिंग के दौरान व्यापमं की ओर से ली गई पीईटी परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर दाखिला दिया जाना है। उन्होंने बताया कि सीट रिक्त होने की स्थिति में काउंसिलिंग के दिन 12वीं के अंकों के प्राप्तांक के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर करें संपर्क

अधिकारियों ने बताया कि दाखिले के लिए अधिक जानकारी लेने के लिए कालेज की वेबसाइट www.cgkv.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। रायपुर के अलावा प्रदेश में डेयरी पालीटेक्निक बेमेतरा और तखतपुर में संचालित है, जिसमें दो वर्षीय डेयरी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया भी 10 और 17 दिसंबर को होना है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9399246671 और 9826152195 पर संपर्क कर सकते हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंजोरा में स्थित पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा छत्तीसगढ़ में कामधेनु अधिनियम 2011 की घोषणा के साथ 11 अप्रैल, 2012 को की गई।

Related Articles

Back to top button