ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
देश

नालियों से अंडर ब्रिज में भरा पानी

बिलासपुर। पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के करीब गौरेला में नवनिर्मित अंडरब्रिज में नाली का पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास अंडरब्रिज का निर्माण लगभग तीन करोड़ की लागत से किया गया है। उद्घाटन के छह महीने गुजर जाने के बाद भी वर्तमान में लगातार पानी भरन की समस्या से लोग जूझ रहे हैं । बिलासपुर-कटनी रेलवे मार्ग में स्थित पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से मालगाड़ियों और पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा होने के चलते अंडरब्रिज का निर्माण रेलवे द्वारा कराया गया था।
जन सुविधा को देखते ही इसे निर्माण के बाद ही आवागमन के लिए खोल दिया गया था किंतु इस ब्रिज में से पानी की निकासी के लिए लगाया ड्रेनेज सिस्टम अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य नहीं कर रहहै। ड्रेनेज सिस्टम में बनी नालियां पूरी तरह से जाम है। पानी निकासी के लिए लगी मोटर ठीक से काम नही कर पा रही है साथ ही ब्रिज की छत से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। ब्रिज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा छोटे वाहन जैसे कार, मोटर साइकिल, साइकिल और पैदल चलने वाले ही करते हैं। परंतु ब्रिज में भरे पानी के कारण राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कततों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए ब्रिज का आवागमन में इस्तेमाल करने वाले एक शख्स ने खुद ही इस ब्रिज से जल निकासी के लिए ब्रिज की नाली को स्वयं साफ करना प्रारंभ कर दिया था।
पूर्व में पेंड्रारोड स्टेशन के साथ ही बिलासपुर मंडल के उच्चाधिकारियों को नगर वासियों द्वारा शिकायत की जा चुकी है किंतु अभी तक किसी प्रकार से व्यवस्था को दुरुस्त करने कोई पहल नही की जा सकी है। इस संबंध में रेलवे के मुख्य इंजीनियर एनके शाहा ने बताया कि ब्रिज में त्रुटि नहीं है गौरेला की नालियों का पानी है इस ब्रिज में जलभराव का कारण है।
रेलवे अधिकारियों से इस संबंध में सूचना मिली है। नगर पंचायत गौरेला से संबंधित ब्रिज को लेकर जो भी समस्या आ रही है उसे तत्काल दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
– विष्णु यादव मुख्य नगर पंचायत अधिकारी गौरेला

Related Articles

Back to top button