ब्रेकिंग
Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय...
देश

बटुकों का उपनयन सनातनी धर्म का सबसे पवित्र संस्कार

बिलासपुर। भैरव बाबा जयंती के अवसर पर रतनपुर भैरव बाबा मंदिर परिसर में 125 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.सीवी रमन महाविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने कहा बटुकों का उपनयन सनातनी धर्म का सबसे पवित्र संस्कार है। उन्होंने इस संबंध में विस्तार से बताया।
उन्होंने कार्यक्रम को विप्र समाज के लिए अनुकरणीय कार्यक्रम कहा। मंदिर के प्रबंधक पं. जागेश्वर अवस्थी ने कहा कि कि यह महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है। कार्यक्रम में नवीन शिक्षक संघ जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष अनुभव तिवारी ने कहा कि इस पुनित कार्य के माध्यम से ही विप्र बटुक सामान्य से विशिष्ट की ओर बढ़ते हुए आचार्यत्व का संस्कार ग्रहण कर रहे हैं जो अनुकरणीय हैै। प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम सनातन धर्म के सभी नियमों के अनुरूप हो रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में महामाया मंदिर के ट्रस्टी संतोष शुक्ला ने कहा कि भैरव मंदिर प्रांगण में हो रहे जनेउ संस्कार का कार्यक्रम नगर में सबसे सफल कार्यक्रम में से एक रहा है। सभी बटुकों को वेदों के अनुरूप आचार्यों ने शिक्षा-दीक्षा देकर ब्राह्मणत्व के रूप मे जनेउ संस्कार की शिक्षा दी है।
कार्यक्रम मे जांजगीर से रामकुमार शर्मा ,राकेश तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष शर्मा ने किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपनयन संस्कार के आचार्य पं. राजेंद्र दुबे , माहेश्वर पांडेय, कान्हा तिवारी ,दीपक अवस्थी, ओंकर अवस्थी ,रवि तंबोली सहित मंदिर के पुजारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे हुए थे।

Related Articles

Back to top button