ब्रेकिंग
Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास... Kalpana Tiwari on Court Verdict: विवेक तिवारी की पत्नी ने फैसले पर जताई नाराजगी, बोलीं- कोर्ट के निर... 68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्... Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्...
देश

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर बोला हल्ला

बिलासपुर। पेंड्रा में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदेश कांग्रेस की आह्वान पर जनजागरण पदयात्रा के चौथे दिन बगरार से झिरियाटोला ,गनैया होते हुए लगभग 10 किमी पैदल चलकर चनाडोंगरी गांव में समाप्त हुई।
पदयात्रा की समाप्ति पर सभा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ वक्ताओं ने जमकर भड़ास निकली। वहीं कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की प्रशंसा की गई। पदयात्रा में विधायक डा. केके ध्रुव के अलावा जगह- जगह कांग्रेस पदयात्रियों का गांववालों ने स्वागत किया और विशेषकर किसानों ने धान की कीमत 2500 रुपये देने पर भूपेश बघेल सरकार को विधायक डा. ध्रुव व अन्य कांग्रेसी नेताओं के माध्यम से धन्यवाद दिया। इस दौरान बढ़ती हुई महंगाई जैसे डीजल, पेट्रोल खादय प्रदार्थों की लगातार वृद्धि पर कांग्रेसियांे ने मोदी सरकार की आलोचना की। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता,मरवाही ब्लाक प्रभारी ज्ञानेंद्र उपाध्याय,उपाध्यक्ष नारायण शर्मा ने भी संबोधित किया।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा एक ओर भाजपा की केंद्र सरकार महंगाई बढ़ाकर लोगाों का जीना मुश्किल कर दी है वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार आम लोगों की हितैषी है इसलिए गांव गरीब और किसान की समस्याओं की सुनवाई कर रही है। इसी प्रकार कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष बेचूसिंह अहिपेश ने कहा कि गांव में पहले से लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी है प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं को हल कर रही है जन हितैषी सरकार के प्रति लोगांे का विश्वास बढ़ा है।
पदयात्रा में मरवाही ब्लाक कांगे्रस के अध्यक्ष बेचूसिंह अहिरेस, जिपं सदस्य शुभम पेंद्रों,जनपद उपाध्यक्ष अजय राय, मोहन लाल शुक्ला, नारायण शर्मा,राकेश मसीह,वीरेंद्र बघेल,नेता प्रफुल्ल प्रकाश,नारायण श्रीवास,नारायण गुप्ता,संजय गुप्ता,चंद्रभान सिंह,अनिल साहू अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button