ब्रेकिंग
Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ... कफ सिरप कांड में एक और मौत: नागपुर AIIMS में 3 महीने तक जिंदगी के लिए लड़ा हर्ष, अंत में हार गया जंग... नगर निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल: महीनों से नहीं मिली सैलरी तो फूटा गुस्सा, दफ्तर के बाहर अनिश्चितक... Weather Update: अगले 5 दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान; IMD का नया अ...
देश

दिल्ली में 2019 की तुलना में 2020 में अपराध की घटनाएं कम हुईं: सरकार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में वर्ष 2020 में अपराध की घटनाओं में 2019 की तुलना में 16.8 फीसदी की कमी आई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से मिले अपराध के आंकड़ों का मिलान करता है। इन्हें ‘‘भारत में अपराध” शीर्षक से प्रकाशित किया जाता है। राय ने बताया कि 2020 तक प्रकाशित हुईं रिपोर्ट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया ‘‘प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वर्ष 2020 में अपराध की घटनाओं में 2019 की तुलना में 16.8 फीसदी की कमी आई।”

राय ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। इनमें अपराध की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान करना, पुलिस की तैनाती, चौकी स्थापना, गश्त, पीसीआर वैन और आपात प्रतिक्रिया वाहनों की तैनाती आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान, निगरानी तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कदम उठाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button