ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
देश

मुजफ्फरपुर आंख आपरेशन में लापरवाही पर मानवाधिकार आयोग गंभीर, बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस देकर मांगी रिपोर्ट

पटना। बिहार के मुजफ्फपुर में एक निजी अस्पताल में बीते 22 नवंबर को आयोजित मोतियाबिंद आपरेशन शिविर आपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण मरीजों की हालत बिगड़ गई है। अभी तक 15 मरीजों की आंखें निकालनी पड़ी हैं। जबकि, तीन अन्‍य मरीजों की आंखें आज निकाली जाएगी। कई अन्‍य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले से बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग (Health Department of Bihar) में हड़कम्‍प मच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की हाई लेवल जांच के बीच अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी दखल दी है। आयोग ने नोटिस जारी कर मुख्‍य सचिव से घटना की पूरी जानकारी तलब किया है। घटना की जांच के लिए पटना से स्वास्थ्य विभाग की एक हाई लेवल टीम भी आज मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

एनएचआरसी ने मुख्‍य सचिव को दिया नोटिस, मांगी जानकारी

एनएचआरसी ने बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर मुजफ्फरपुर के अस्पताल में किए गए मोतियाबिंद आपरेशन का ब्योरा मांगा है। आयोग ने अस्पताल में हुए आपरेशन से जुड़ी तमाम चीजों की जानकारी देने का निर्देश दिया है। अस्‍पताल में आयोजित शिविर में डाक्‍टर ने 65 मरीजों का आपरेशन किया था। आयोग ने यह भी बताने को कहा है कि मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत एक डाक्‍टर एक दिन में कितने आपरेशन कर सकता है।

65 मरीजों का हुआ आपरेशन, 15 की निकाली जा चुकीं आंखें

विदित हो कि मुजफ्फरपुर आई हास्पिटल में बीते 22 नवंबर को मोतियाबिंद आपरेशन शिविर आयोजित किया गया था। उसमें 65 लोगों का आपरेशन किया गया था। उनमें संक्रमण के कारण अब तक 15 लोगों की आंखें निकालनी पड़ी हैं। आज भी तीन अन्‍य मरीजों की आंखें निकाली जानी हैं। संक्रमण के बाद हालत बिगड़ने पर मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्‍ण मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल (SKMCH) में भर्ती कराए गए कुछ और मरीजो की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उनकी भी आंखें निकालनी पड़ सकती हैं

सकते में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, सिविल सर्जन ने बनाई जांच टीम

घटना के बाद मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक स्‍वास्‍थ्‍य विभाग सकते में है। सिविल सर्जन डा. विनय कुमार शर्मा व एसीएमओ डा. एसपी सिंह ने आपरेशन में लापरवाही करने वाले अस्‍पताल का निरीक्षण कर प्रबंधन ने वहां के चिकित्सकों और एक सप्ताह में हुए आपरेशन आदि की पूरी जानकारी मांगी है। सिविल सर्जन ने एसीएमओ डा. सुभाष प्रसाद सिंह, डा. हसीब असगर, डा. नीतू कुमारी की जांच टीम गठित कर दी है।

आपरेशन थिएटर में फंगस या वायरस से फैला संक्रमण

सिविल सर्जन ने बताया कि आपरेशन थिएटर में फंगल या वायरल संक्रमण के कारण मरीजों में संक्रमण फैला है। इसकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आ जाएगी। फिलहाल अस्‍पताल के आपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया है। घटना के जांच पदाधिकारी एसीएमओ डा. एसपी सिंह ने बताया कि उक्‍त अस्‍पताल में बीते एक सप्ताह के दौरान 328 मरीजों के आपरेशन किए गए। उन सभी मरीजों की जानकारी ली जा रही है। संक्रमण के शिकार किसी अन्‍य मरीज की जानकारी मिलने पर उसे भी एसकेएमसीएच भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button