ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

सिंहदेव ने कहा, तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी कोरोना टीकाकरण और सैंपलों की जांच में लाएं तेजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारी को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की पहचान के लिए सैंपलों की जांच में तेजी लाएं। दूसरे देशों की यात्रा कर छत्तीसगढ़ पहुंचने वालों की स्क्रीनिंग और आवश्यक जांच की पुख्ता व्यवस्था करें। प्रतिदिन सैंपल जांच की संख्या बढ़ाएं और टीकाकरण में तेजी लाएं।

उन्होंने सभी अस्पतालों में उपकरणों और मशीनों का समुचित रखरखाव करते हुए चौक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डा. आलोक शुक्ला ने नवीन विश्राम भवन में आयोजित बैठक में बताया कि सभी कलेक्टरों को नए वैरिएंट की त्वरित पहचान और बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की सचिव शहला निगार, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डा. प्रियंका शुक्ला, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक कार्तिकेय गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आंबेडकर अस्पताल के नए अधीक्षक डा. नेताम ने संभाला पदभार

डा. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में रेडियोडायग्नोसिस विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रो. एसबीएस नेताम ने बुधवार को संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया। इस बीच डा. नेताम ने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। किसी को भी अस्पताल व इलाज से संबंधित समस्या आए तो उनके लिए अधीक्षक कार्यालय हमेशा खुला रहेगा। सीधे शिकायत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button