देश
जशपुर जिले में धान की अवैध आवक रोकने प्रशासन ने खुदवा दी सड़क

जशपुरनगर। पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान की अवैध आवक रोकने के लिए प्रशासन ने जिले के फरसा बहार ब्लाक के जोरंडाझरिया से माटिपहाड़ छर्रा जाने वाली एक सड़क को खोद कर बाधित करवा दिया है। इससे ग्रामीणों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों और किसानो को भी परेशानी हो रही है। हालांकि इसे दूसरे राज्यों से आने वाली धान की अवैध आवक को रोकने के लिए कारगर उपाय माना जा रहा है।





