ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

‘तड़प’ के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का बॉलीवुड डेब्यू, 2000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई फिल्म

नई दिल्ली। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का इंजतार आखिरकार खत्म हुआ और शुक्रवार को तड़प सिनेमाघरों में पहुंच गयी। बहन अथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने अहान के बॉलीवुड डेब्यू पर उन्हें बधाई दी और फिल्म इंडस्ट्री में उनका स्वागत किया।

तड़प एक एक्शन-रोमांटिक फिल्म है, जो तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म देश में 1600 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई है, वहीं ओवरसीज में 450 से स्क्रींस पर उतारी गयी है। तड़प में अहान के साथ फीमेल लीड में तारा सुतारिया हैं। अहान का बॉलीवुड डेब्यू काफी चर्चा में था। ट्रेलर आने के बाद इस फिल्म को लेकर ट्रेड सर्किट में भी काफी उम्मीदें जतायी थीं। अब फिल्म दर्शकों के बीच पहुंच गयी है। आखिरी फैसला उन्हें ही देना है, मगर अहान को बधाइयों का सिलसिला जारी है।

क्रिकेटर केएल राहुल ने अहान के साथ अपनी एक फोटो शेयर करके लिखा- अहान, मेरे भाई अब पीछे मुड़कर नहीं देखना है। तुम पर गर्व है। आगे सिर्फ बड़ी चीजें करनी हैं।

अभिषेक बच्चन ने 2000 में रिफ्यूजी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने एक अहम भूमिका निभायी थी। अब अहान के डेब्य ू पर अभिषेक ने लिखा- मूवीज में स्वागत है, अहान। तुम्हें एक आत्मविश्वासी और मेहनती इंसान के रूप में बड़े होते हुए देखना शानदार रहा। तड़प के लिए तुम्हें, तारा, मिन और साजिद को शुभकामनाएं। फराह खान ने लिखा कि सुनील और माना शेट्टी के लिए आज बड़ा दिन है। इनके अलावा तनीषा मुखर्जी, पुलकित सम्राट, अनिल शर्मा, रितेश देशमुख, एशा देओल और अर्जुन रामपाल ने भी बधाई दी।

अहान शेट्टी ने तड़प की रिलीज से पहले जमकर प्रमोशन किया था। अपनी हीरोइन तारा के साथ उन्हें वाराणसी में भी पूजा-अर्चना की थी। अहान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तड़प के लिए उन्होंने अपना वजन 11 किलो बढ़ाया था। अहान ने पीटीआई से बातचीत में कहा था कि यह फिल्म उन्हें अपने पिता की वजह से नहीं, बल्कि अपने टैलेंट के कारण मिली है।

Related Articles

Back to top button