ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

राहुल का PM मोदी पर हमला, कहा- आंदोलन में मारे गए लोगों को मुआवजा दे सरकार, लिस्ट ना हो तो हमसे ले लें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि  हम उन लोगों की सूची मुहैया कराएंगे, जो इस दौरान मारे गए। सरकार उनको मुआवजा जरूर दे। मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि कितने किसानों की आंदोलन में मौत हुई है, सरकार के पास डेटा नहीं है। सरकार के पास नहीं है तो हमारे पास है, हम दे देते हैं। मृत किसानों की लिस्‍ट जो हमारे पास, उनमें सभी के फोन नंबर और पते मौजूद है।

राहुल ने कहा, संसद में सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार किसानों को मुआवज़ा देगी ? सरकार ने कहा डेटा नहीं है। हमने इस पर काम किया। 500 लोगों के नाम तो हमारे पास है, जिन्हें पंजाब सरकार ने मुआवजा और नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि हमने मृत किसानों के परिवारों को पंजाब में मुआवजा दिया, कुछ को नौकरी भी दी।  उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, गरीबों की जब भी बात होती है तो सरकार बोलती है पैसे की कमी है।  पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद माना है कि उन्होंने गलती की है। तो किसानों को मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम ने माफी मांगी है, किससे माफी मांगी है, क्यों माफी मांगी है क्योंकि उन्होंने ये गलत कानून लागू किया। इसके कारण 700 लोगों की मौत हुई है। किसानों की गलती तो गलती नहीं थी। किसानों के लिए आपने गलत कानून लागू कर दिया। फिर आप उनकी मौत की बात नहीं मान रहे हैं। वह कायरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। किसानों की मौत पर सरकार असंवेदनशील है। आप इतने असंवेदनशील हैं कि आप मृत किसानों के परिवार का दर्द नहीं समझ रहे हैं। जब भी गरीबों की बात उठती है किसानों की, मजदूरों की तो आप कहते हैं कि पैसे नहीं हैं। लेकिन जब पूंजीपति मित्रों की बात उठती है तो पैसे की कोई कमी नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button