ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

पंजाब में किसानों ने कंगना रनोट के काफिले को घेरा, माफी मांगने के बाद हाथ हिलाकर हुई रवाना

रूपनगर। अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनोट के काफिले को किसानों ने रूपनगर-कीरतपुर साहिब मार्ग पर बूंगा साहिब के निकट रोक लिया। किसान कंगना की गाड़ियों के काफिले के आगे नारेबाजी करते रहे। किसानों का कहना था कि जब तक कंगना किसानों व पंजाबियों पर दिए गए बयानों को लेकर माफी नहीं मांगती वह उन्हें जाने नहीं देंगे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया, लेकिन किसानों की बढ़ती संख्या के कारण यह नाकाफी साबित हुई। बाद में, मौके को भांपकर कंगना ने किसानों से माफी मांगी। इसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया।

इससे पहले पुलिस के समझाने के बाद भी किसान खासतौर पर महिलाएं वहां से जाने को तैयार नहीं थी। वह महिलाओं से माफी मांगने की जिद कर रहे थे। वह कह रहे थे कि कंगना हमारी महिलाओं से माफी मांगे। फिर यहां से उन्हें जाने दिया जाएगा। किसानों के प्रदर्शन के कारण चंडीगढ़-उना हाईवे पर लंबा जाम लग गया।  ट्रैफिक जाम के बाद नंगल वाया ऊना हिमाचल में दाखिल होने वाले और कीरतपुर साहब से वाया गड़ा मोड़ा हिमाचल में दाखिल होने वाले राहगीर ट्रैफिक जाम में फंस गए। मौके पर डीएसपी कुलदीप सिंह विर्क भी मौजूद रहे। कंगना की माफी के बाद माहौल शांत हुआ।

माफी मांगने के बाद कंगना जब जाने लगी तो उन्होंने कार से उतरकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान किसान उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए आतुर दिखे। हर कोई सेल्फी लेने लगा।

पहले भी रही है विवाद में

बता दें, किसान आंदोलन को लेकर कंगना अपने बयानों से हमेशा विवादों में रही हैं। मामले में कंगना के खिलाफ कई शिकायतें भी दर्ज हैं। किसान आंदोलन की शुरुआत में कंगना ने ट्विटर पर एक पंजाबी वृद्ध महिला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ऐसे लोग 50-50 रुपये लेकर आंदोलन में पहुंच जाते हैं। इसके बाद कंगना किसानों के निशाने पर आ गई थी। कंगना की इस टिप्पणी को लेकर महिला भी भड़क गई थी और कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। विवादित बयानों व टिप्पणियों के कारण कंगना का ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड हो गया था।

अब जब पीएम नरेन्द्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी तब भी कंगना ने इस पर नाराजगी जताई थी। कंगना ने यहां तक कह दिया था कि अगर संसद में चुनी गई सरकार के बजाय लोगों ने सड़कों पर कानून बनाना शुरू कर दिया तो यह एक जिहादी राष्ट्र बन जाएगा। उन सभी को बधाई, जो ऐसा चाहते थे। कंगना के इस बयान के बाद एक बार फिर वह किसानों के निशाने पर आ गई थी। इस मामले में भी उनके खिलाफ कई पुलिस थानों में शिकायत दर्ज की गई। कई संगठनों ने उनसे पद्मश्री वापस लेने तक की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button