ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

मुर्शिदाबाद हिंसाः STF ने ओडिशा से 8 लोगों को किया गिरफ्तार, मजदूर के भेष में छिपे थे दंगाई

वक्फ एक्ट के खिलाफ पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर बवाल मचा हुआ है. इस हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई. इस बीच बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 8 लोगों को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि ये लोग मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में शामिल थे. इन लोगों में जियाउल हक के दो बेटे भी शामिल हैं. जियाउल हक जाफराबाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है.

जानकारी के मुताबिक, ये सभी आरोपी ओडिशा के बनहरपाली थाना क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहे थे. ईद के बाद वे मुर्शिदाबाद गए थे, जहां उन्होंने वक्फ अधिनियम को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में भाग लिया. इसके बाद वे वापस झारसुगुड़ा लौट आए और मजदूर बनकर काम करने लगे.

बंधबाहाल इलाके में छिपे थे जियाउल हक के बेटे

इस बीच STF को सूचना मिली कि जियाउल हक के दो बेटे झारसुगुड़ा जिले के बंधबाहाल इलाके में छिपे हुए हैं. इसके बाद बंगाल पुलिस की टीम ने बंधबाहाल में छापा मारा और दोनों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान STF ने इन लोगों के मोबाइल रिकॉर्ड की जांच भी शुरू कर दी , ताकि यह पता चल सके कि ये लोग हिंसा के दौरान घटनास्थल पर मौजूद थे या नहीं.

 

Related Articles

Back to top button