ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

कांग्रेस में RSS की तरह ‘प्रेरकों’ की नियुक्ति के एजेंडे पर आज बैठक करेंगी सोनिया गांधी

नई दिल्ली. कांग्रेस (Conrgess) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी. इस बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 150वीं जयंती पर मेगा इवेंट की तैयारी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के ‘प्रेरकों’ की तरह कांग्रेस में भी कुछ ऐसी ही नियुक्ति करने पर चर्चा हो सकती है.

सूत्रों के मुताबिक बैठक का एजेंडा गांधी जयंती की तैयारियों, सदस्यता अभियान और पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण के इर्द-गिर्द घूमेगा. एक सूत्र ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) और अन्य महासचिव समेत कांग्रेस की राज्य इकाइयों के प्रमुख महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहेंगे, जो आर्थिक मंदी पर भी चर्चा करेंगे.

‘प्रेरकों’ की नियुक्ति करेगी कांग्रेस
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्टी अपने जनसंपर्क कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए देश भर में जिला स्तर पर ‘प्रेरकों’ की नियुक्ति करेगी. कांग्रेस की राज्य इकाइयों को पार्टी के नेताओं की पहचान करने के लिए कहा गया है, जिन्हें कई दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये प्रेरक पार्टी के एजेंडे पर काम करेंगे. यह बिल्कुल वैसे ही होगा जैसे आरएसएस के प्रचारक काम करते हैं.

कांग्रेस कैडर के भीतर पहली बार ऐसी कोई नियुक्ति होगी. पार्टी अब सरकार के एजेंडे का मुकाबला करने के लिए पार्टी कैडर के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर जोर देना चाहती है और चुनावी असफलताओं के बाद पार्टी की नीति को जमीनी स्तर पर ले जाना चाहती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button