ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

CM योगी का बड़ा बयान- कांग्रेस नेताओं से मुक्‍त कराएंगे 1 लाख बीघा जमीन, आदिवासियों में बांटेंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि हम जल्द ही कांग्रेस (Congress) नेताओं के कब्जे से एक लाख बीघा जमीन खाली कराएंगे और इसे आदिवासियों में बांट देंगे. इसके साथ ही सोनभद्र (Sonbhadra) सामूहिक हत्‍याकांड मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के आरोपों का भी यूपी के सीएम ने जवाब दिया है. प्रियंका गांधी ने कहा था कि सूबे की सरकार आदिवासियों की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है और राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है.

इकोनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोनभद्र सामूहिक हत्याकांड पर पूछे गए एक सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हम सिर्फ सोनभद्र में ही एक लाख बीघा जमीन खाली कराने जा रहे हैं, इनमें से ज्यादातर कांग्रेस नेताओं के कब्जे में है. जब जमींदारी खत्म हुई तब कई कांग्रेस नेताओं ने सोसायटी बनाकर भारी मात्रा में जमीन अपने नाम पर ट्रांसफर करा लिया था. हमने एक कमेटी बनाई है जो इस तरह के मामलों की जांच करेगी. तीन महीने में कमेटी की रिपोर्ट आने दीजिए, सभी कांग्रेस नेताओं को बेनकाब कर दिया जाएगा. मिर्जापुर में एक कांग्रेस नेता के पास फर्जी सोसायटी के नाम पर 6000 एकड़ जमीन है.’

1972 में सीएम ने इस क्षेत्र के लिए बनाई थी कमेटी
उत्तर प्रदेश सीएम ने आगे कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने 1972-73 में एक कमेटी बनाई थी. इस कमेटी से एक रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया था जो खासकर विंध्य क्षेत्र पर हो. कमेटी ने 1973 में अपनी रिपोर्ट सौंप दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हमने रिपोर्ट निकलवाई है और जांच कर रहे हैं.’

नियम के हिसाब से आदिवासियों में बांटी जाएंगी जमीन
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘जो एक लाख बीघा जमीन खाली होने जा रही है वो आदिवासियों, वन विभाग और ग्राम सभा की है. मैं जमीन खाली कराया हुआ जमीन वन विभाग को लौटा दूंगा. मेरी योजना है कि ग्राम सभा की जमीन आदिवासियों को दे दिया जाए. मैं इसी महीने उम्भा जा रहा हूं. मेरा प्रयास होगा कि ऐसी जमीनों को जब्त किया जाए जो बड़े पैमाने पर छह जिलों में फैली हुई हैं, क्योंकि अवैध सोसायटी ज्यादातर कांग्रेस नेताओं की ही बनाई हुई हैं. ये जमीनें नियम के हिसाब से आदिवासियों में बांटी जाएंगी.’

विवादित जमीन बिहार के कांग्रेस नेता की थी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा सोनभद्र सामूहिक हत्याकांड पर लगाए गए आरोपों पर सीएम योगी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जब हमने 1952 का पेपर चेक किया तो पाया कि विवादित जमीन बिहार के कांग्रेस नेता की है. उन्होंने एक सोसायटी बनाकर 1400 बीघा जमीन अपने नाम पर ट्रांसफर कर लिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button