ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

सिम्स के संकल्प ग्रुप ने जरूरतमंद को बांटे गर्म कपड़े

बिलासपुर। सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) के संकल्प ग्रुप ने ठंड बढ़ने के साथ ही अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बेसहारा और मरीजों में गर्म कपड़े का वितरण किया। इस दौरान 100 से ज्यादा जरूरतमंद को स्वेटर और कंबल दिया गया।

संकल्प ग्रुप के चिकित्सक व चिकित्सा छात्र छात्राओं ने पैसे जमा कर कंबल और स्वेटर खरीद कर पहले से रखे हुए हैं। वही अब जैसे ही ठंड बढ़ी, वैसे ही इन्हें जरूरतमंद को देना का निर्णय लिया गया। जिसके तहत गुरुवार की रात को सिम्स के आसपास बेसहारा पड़े लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार स्वेटर व कंबल दिया गया। इसके बाद ग्रुप के सदस्यों ने शहर के ऐसे स्थान जहां पर बेसहारा व भिक्षुक खुले आसमान के नीचे रहते हैं उनके पास पहुचे।

इसमे पुराना बस स्टैंड चौक, रेलवे स्टेशन, नया बस स्टैंड पहुच कर तकरीबन 70 से ज्यादा लोगों में कंबल व स्वेटर का वितरण कर अपनी सामाजिक सभागिता सुनिश्चित की। इसके अलावा अन्य स्थान जहां पर जरूरतमंद मिले, उन्हें भी गर्म कपड़ा दिया गया है। इस काम में संकल्प ग्रुप के पूरे छात्र छात्राएं के साथ संकल्प ग्रुप के डाक्टर रेशम, डाक्टर योगेश जयसवाल और कर्मचारी दिनेश निर्मलकर ने योगदान दिया। संकल्प ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि आगे भी गर्म कपडे वितरण किया जाएगा। इसके लिए फंड जमा किया जा रहा है। आने वाले कुछ ही दिनों के भीतर साल, स्वेटर और कंबल का वितरण एक बार फिर से किया जाएगा।

वार्ड के मरीजो को भी दिया जाएगा कंबल

सिम्स के कर्मचारी दिनेश निर्मलकर ने बताया कि सिम्स में भर्ती होने वाले गरीब मरीजों को कई बार कंबल नहीं मिल पाता है। ऐसे में इस पूरे ठंड के दौरान जरूरतमंद मरीजों को भी कंबल का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button