ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान... NDA 150th Passing Out Parade: एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिल... IPL 2026 Qualifier 2: रियान पराग ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों डांटा? मैच के बाद वायरल वीडियो... Karuppu Box Office Collection: सूर्या की 'करुप्पु' का धमाका; थलपति विजय की 'सरकार' को पछाड़कर 300 करो... US-Iran Deal: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच व्हाइट हाउस में अहम बैठक; ट्रंप ने डील को लेकर रखी अपनी शर्ते... Bank Holidays June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूर... Instagram Reels New Feature: अब रील्स बनाना होगा और भी आसान; इंस्टाग्राम लाया अपना नया 'टेलीप्रॉम्प्... Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा का व्रत आज, स्नान-दान कल; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
देश

राज्यपाल ने कहा, गंभीर और आनुवांशिक रोगों की पहचान में बायोकैमेस्ट्री का महत्वपूर्ण योगदान

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा गंभीर और आनुवांशिक रोगों की पहचान में बायोकैमेस्ट्री का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने एसोसिएशन आफ मेडिकल बायोकैमिस्ट्स आफ इंडिया की 28वीं राष्ट्रीय एंबीकान-2021 का शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे कोविड-19 के ओमीक्रान सहित सभी नए वैरिएंट को शीघ्र पता करने और उपचार के लिए नई प्रणाली का विकास करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में बायोकैमिस्ट्स का महत्वपूर्ण योगदान है और नई तकनीक की मदद से बायोकैमिस्ट चिकित्सक बीमारियों को शीघ्र चिन्हित कर सकते हैं

राज्यपाल उइके ने कहा कि नए शोध की मदद से आनुवांशिक बीमारियों का शीघ्र पता लगाया जा सकता है। कोविड काल में भी बायोकैमेस्ट्री चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कोविड के समय में एम्स और निदेशक प्रो नितिन एम. नागरकर द्वारा प्रदान किए गए नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के साथ निकटवर्ती प्रदेशों के रोगियों को भी स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

प्रो. नागरकर ने कहा कि एम्स 2012 में स्थापना के बाद से उपचार, चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कोविड-19 के समय में छत्तीसगढ़ के रोगियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सा प्रदान की गई। उन्होंने बायोकैमेस्ट्री के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए आशा प्रकट की कि कांफ्रेंस के माध्यम से चिकित्सकों को नए विषयों को जानने का मौका मिलेगा। डीन प्रो. एस.पी. धनेरिया ने कांफ्रेंस के विषयों को सामयिक बताते हुए इसे चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्द्धक बताया। आयोजक प्रो. एली मोहापात्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इससे पूर्व एएमबीआई की सचिव प्रो. जसबिंदर कौर ने एसोसिएशन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्तमान अध्यक्ष प्रो. अंजू जैन ने निर्वाचित अध्यक्ष डा. नवजोत कौर को एसोसिएशन की बागडोर सौंपी। इस अवसर पर सुश्री उइके, प्रो. नागरकर और अन्य अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया। डा. रचिता नंदा ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डा. बी. गोविंदराजू, डा. जैसी अब्राहम, डा. सुपर्वा पटेल, डा. सीमा शाह सहित 700 से अधिक चिकित्सकों ने विभिन्न सत्रों में प्रतिभाग किया। कांफ्रेंस का समापन पांच दिसंबर को होगा।

Related Articles

Back to top button