ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
खेल

भारत में जन्में न्यूजीलैंड के गेंदबाज का सपना पूरा, वानखेडे में ‘पंजा’ मार रच दिया इतिहास

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के खिलाफ कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को बैकफुट पर धकेला। पहली पारी में दूसरे दिन लंच तक भारत के 6 विकेट गिरे और सारे के सारे विकेट इसी गेंदबाज ने हासिल किया। इस मैच में एजाज ने ऐसी गेंदबाजी की जिसने इतिहास रच दिया।

भारत के खिलाफ मुंबई में पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरे एजाज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। वह न्यूजीलैंड की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। तमाम दिग्गज स्पिनरों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की। इससे पहले किसी भी कीवी स्पिनर ने मुंबई तो क्या भारत में भी ऐसा कमाल नहीं किया था।

सबसे सफल कीवी स्पिनर

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत को पहली पारी में 8 झटके दिए। उन्होंने पांचवां विकेट हासिल करते ही तमाम दिग्गज कीवी स्पिनर गेंदबाजों का रिकार्ड तोड़ डाला। इससे पहले दिग्गज डैंनियल विटोरी और स्पिनर जीतन पटेल ने एक पारी में भारत के खिलाफ चार चार विकेट हासिल किए थे। साल 2012 में जीतन पटेल ने 4 विकेट चटकाए थे जबकि विटोरी ने 1999 और फिर 2010 में ऐसा कमाल कर दिखाया था।

भारत में हुआ एजाज का जन्म

एजाज का जन्म भारत के मुंबई में ही हुआ था। 6 साल की उम्र में उनके पिता न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे। मुंबई के वानखेडे में खेलने का सपना देखने वाले एजाज ने यहां ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने एक पारी में 8 विकेट चटकाए और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया। मैच के पहले दिन उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जब एजाज वापस लौट रहे थे तो बोर्ड पर लिखे एक पारी में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों को नाम को ध्यान से देख रहे थे। कमाल की बाद दूसरे दिन 8 विकेट चटकाए और इतिहास रच दिया।

Related Articles

Back to top button