ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
टेक्नोलॉजी

10 दिसंबर को भारत में दस्तक दे सकता है Motorola का यह दमदार स्मार्टफोन, यहां जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। Motorola Moto G51 5G: Motorola के अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G51 5G की लॉन्चिंग डेट लीक हो गई है। टेक टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक, इस डिवाइस को 10 दिसंबर के दिन भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह कंपनी का पहला डिवाइस होगा, जिसे क्वालकॉम के Snapdragon 480 Plus चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को अगामी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8GB की रैम मिल सकती है।

Moto G51 की संभावित कीमत

मोटो जी 51 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस डिवाइस की कीमत 19,999 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। यह डिवाइस G सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा। बता दें कि पिछले साल नवंबर में कंपनी ने अपने किफायती 5G फोन Moto G को ग्लोबल बाजार में उतारा था।

Moto G51 की स्पेसिफिकेशन

Moto G51 स्मार्टफोन में 6.8 इंच का पंच-होल एलसीडी डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 480+ प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरे की बात करें तो Moto G51 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा। जबकि इसमें 8MP और 2MP का लेंस दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन 13MP सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है।

Moto G51 की बैटरी

Moto G51 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। इसमें डॉल्बी एटमॉस दिया जा सकता है। इसके अलावा अगामी स्मार्टफोन में 5G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button