ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला बने सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी, शाहरुख खान के बेटे का नाम भी लिस्ट में हुआ शामिल

नई दिल्ली। साल 2021 अपने आखिरी पड़ाव पर है। ये इस साल का आखिरी महीना है। ऐसे में इस सालभर होने वाली एक्टिविटीज का लेखा- जोखा सामने आ रहा है। ऐसे में Yahoo ने भी गुरुवार (3 दिसंबर) को भारत के लिए 2021 ईयर इन रिव्यू जारी किया है। इस लिस्ट में वो डाटा है जिससे यूजर्स की रोजाना की सर्च हैबिट के आधार पर साल के टॉप सेलेब्स, न्यूज मेकर्स और इवेंट के बारे में पता चलता है। Yahoo की सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में कई मशहूर नाम हैं जिन्हें इस साल सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है।

इस लिस्ट में सेलिब्रिटीज में सबसे पहला नाम दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का है। भारत में इस साल सबसे ज्यादा सिद्धार्थ को ही सर्च किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्टअटैक से अचानक निधन हो गया था। जिसके बाद सिद्धार्थ को ही इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया और अभिनेता साल के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स में टॉप पर रहे। वहीं दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान रहे तो वहीं तीसरे नंबर पर साउथ के सुरस्टार अल्लू अर्जुन रहे।

इसके अलावा इसी साल कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता पुनीत राजकुमार का भी निधन हो गया था। पुनीत को भी इस साल सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। पुनीत राजकुमार का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शामिल है। वहीं पांचवे नंबर पर दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का नाम शामिल है। दिलीप कुमार का निधन इसी साल 98 वर्ष की आयु में हो गया था। सबसे ज्यादा सर्च की गई पर्सनैलिटीज की लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी सातवें नंबर परशामिल है। आर्यन खान इस साल 2 अक्टूबर को ड्रग्स केस में पकड़ाए थे। जिसके बाद उन्हें करीब एक महीने तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button