ब्रेकिंग
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार...
खेल

घातक गेंदबाजी से 10 विकेट झटक अकेले पूरी भारतीय टीम को किया ढेर, एजाज ने कुंबले, लेकर की बराबरी कर रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने एक पारी में 10 विकेट चटकाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह दुनिया के मात्र तीसरे गेंदबाज बने। भारत के दिग्गज अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा किया था। इंग्लैंड के दिग्गज जिम लेकर ने सबसे पहले टेस्ट में एक पारी में 10 विकेट लेने का कमाल किया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेला जा रहा दो टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस मुकाबले में कीवी स्पिनर ने अकेले ही भारतीय को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में 325 रन बनाए और इस पारी में सभी 10 विकेट एजाज के नाम रहे। उन्होंने इस मैच में पहले दिन के खेल में चार विकेट चटकाए थे। मैच के दूसरे दिन बाकी बचे छह भारतीय खिलाड़ियों को आउट कर इस स्पिनर ने इतिहास रच दिया।

ऐजाज ने रचा इतिहास 

इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने मैनचेस्टर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1956 में एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। वह दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे जिन्होंने किसी इंटरनेशनल टीम के खिलाफ ऐसा करिश्मा किया था। इसके बाद भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर इस करिश्मे को दोहराया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे।

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई के वानखेड़े में एक पारी में भारत के 10 विकेट चटकाए। उन्होंने यह कमाल कर उस खास लिस्ट में नाम दर्ज कराया जिसमें पहुंचने सपने से कम नहीं। जिम लेकर ने 53 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे जबकि कुंबले ने 74 रन खर्च करने के बाद एक पारी में 10 विकेट हासिल किए थे। अब भारत के खिलाफ 119 रन देकर एजाज ने 10 विकेट चटकाने का कमाल कर दिखाया।

Related Articles

Back to top button