ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

विजय संकल्‍प रैली में बोले पीएम मोदी, उत्‍तराखंड का विकास डबल इंजन वाली सरकार की प्राथमिकता

देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उत्‍तराखंड को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की है। उन्‍होंने 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। इस दौरान जिस विशाल रैली को वो संबोधित कर रहे हैं उसको विजय संकल्‍प रैली का नाम दिया गया है। इस रैली के जरिए  पीएम मोदी यहां पर पार्टी का चुनावी शंखनाद भी कर रहे हैं।

इससे पहले उन्‍होंने एक ट्वीट कर कहा था कि:- देवभूमि उत्तराखंड की विकास यात्रा में कल एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ेगा। देहरादून में दोपहर 1 बजे मुझे 18 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इनमें दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा समेत कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।

Live updates:-

2:23 PM आज भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के इरादे से आगे बढ़ रहा है।

2:20 PM आज भारत की नीति, गतिशक्ति की है, दोगुनी-तीन गुनी तेजी से काम करने की है।

2:18 PM साल तक देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर घोटाले हुए, घपले हुए।

2:16 PM इससे देश का जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई के लिए हमने दोगुनी गति से मेहनत की और आज भी कर रहे हैं।

2:15 PM रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड पूरी देश की आस्था ही नहीं, बल्कि कर्म और कठोरता की भी भूमि है। इसलिए इस क्षेत्र का विकास, इस क्षेत्र को भव्य स्वरूप देना, डबल इंजन की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीएम मोदी द्वारा की जाने वाली योजनाओं के शिलान्‍यास में सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कारिडोर है। इसके बनने के बाद जिस दूरी को तय करने में अभी 6 घंटे लगते हैं उसको महज 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। ये भविष्‍य में यहां के विकास के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा। बता दें कि अगले वर्ष उत्‍तराखंड समेत पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है।

Related Articles

Back to top button