ब्रेकिंग
Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप
देश

रायपुर में शातिर दलालों ने फर्जी आरसी बुक के जरिए बेच दी 19 लाख की कार

रायपुर। राजधानी में फर्जी आरसी बुक तैयार कर मर्सिडीज कार बिक्री करने वाले दलालों का पर्दाफाश हुआ है।माना थाना पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एशियाटिक मोटर्स के संचालक नितिन कृष्णानी सहित दो अन्य पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का अपराध कायम किया है। आरोपित पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।

माना कैंप थाने में सपन मंडल ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सपन ने बताया कि आरोपितों ने फर्जी आरसी बुक के जरिए मर्सिडीज कार बेच कर 19 लाख रुपये एंठ लिए। उसे धोखाधड़ी का एहसास नौ महीने के बाद मर्सिडीज को 18 लाख 50 हजार रुपये में बेचने के बाद लुधियाना क्राइम ब्यूरो से नोटिफिकेशन आने के बाद हुआ। सपन ने इसके बाद माना थाना पहुंच कर एशियाटिक मोटर्स के मालिक सहित दो अन्य के खिलाफ अपराध कायम करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन मेंं जुटी है।

यह है मामला

सपन ने मर्सिडीज खरीदने के बाद अमन मल्होत्रा को बेच दिया था। जिसने लुधियाना के सत्येंद्र सिंह चहल को गाड़ी बेच दी थी।सत्येंद्र ने नाम ट्रांसफर के लिए आनलाइन जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वाहन की आरसी बुक फर्जी है। वाहन मालिक ने डेलमर फाइनेंशियल कंपनी सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से फाइनेंस कराया है। जिसकी लाखों रुपये की किश्त नहीं पटाई गई है। इसकी जानकारी मिलते ही सत्येंद्र सिंह ने फाइनेंशियल क्राइम लुधियाना में सपन मंडल के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। वहां से आए नोटिफिकेशन के बाद सपन को धोखाधड़ी की जानकारी हुई।

Related Articles

Back to top button