ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

लखनऊ में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज के विरोध में दो गांधी राहुल तथा वरुण, बसपा मुखिया मायावती भी नाराज

लखनऊ। प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती में संशोधन करने की मांग को लेकर लखनऊ में आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर शनिवार को पुलिस के लाठीचार्ज का मामला काफी गरमा गया है। इस प्रकरण पर सरकार की निंदा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी तथा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का भी साथ मिल गया है।

लखनऊ में शिक्षक भर्ती को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर शनिवार रात को बर्बर लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी तथा बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के साथ ही भारतीय जनता पार्टी से सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष केरल के वलसाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, रोजगार मांगने वालों को उत्तर प्रदेश सरकार ने लाठियां दीं। जब भाजपा वोट मांगने आए तो याद रखना।

jagran

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी से सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया, यह सभी बच्चे भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस पर भी इनके ऊपर ये बर्बर लाठीचार्ज। अपने दिल पर हाथ रखकर सोचिए क्या ये आपके बच्चे होते तो इनके साथ यही व्यवहार होता।आपके पास रिक्तियां भी हैं और योग्य अभ्यर्थी भी, तो भर्तियां क्यों नहीं।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट किया है, यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती के पुराने व लम्बित मामले को लेकर राजधानी लखनऊ में कल रात शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने वाले सैकड़ों युवाओं का पुलिस लाठीचार्ज करके घायल करना अति-दु:खद व निन्दनीय। बसपा की यह मांग है कि सरकार इनकी जायज मांग पर तुरन्त सहानुभूतिपूर्वक विचार करे।

jagran

इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तथा बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने शनिवार को लाठी चार्ज का वीडियो साझा करते हुए सरकार की निंदा की थी। सपा मुखिया ने पुलिस के लाठीचार्ज के इस वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट किया- भाजपा के राज में भावी शिक्षकों पर लाठीचार्ज करके ‘विश्वगुरु’ बनने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। हम 69000 शिक्षक भर्ती की मांगों के साथ हैं। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने भी इस प्रकरण पर ट्वीट किया- साहब बात तो नौकरी की हुई थी, लाठियों क्यों मार रहे हो। देश के भविष्य इन बच्चों को बूट वाले जूते से मारा जा रहा है, अत्यंत शर्मनाक व निन्दनीय है।

Related Articles

Back to top button