ब्रेकिंग
Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि... शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी
देश

दिल्ली-एनसीआर में बारिश तो उत्तराखंड में बर्फबारी, अब बढ़ेगी सर्दी

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में बारिश तो पहाड़ों में बर्फबारी ने ठिठुरन वाली सर्दी के आगमन का संकेत दे दिया है। बीती रात दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से भले ही एक्यूआई का स्तर कम नहीं हुआ हो, लेकिन एक बात तो तय है कि आने वाले दिनों में सर्दियां बढ़ जाएगी। अगर मौसम के ताजा अपडेट की बात करें तो आज भी उत्तराखंड की हरसिल घाटी का मुखवा गांव बर्फ की चादर से ढका रहा। इइसके अलावा बद्रीनाथ में भी आज बर्फबारी हुई।वहीं राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में हल्की धूप निकल गई है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। उधर पंजाब- हरियाणा के कुछ हिस्‍सों में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की से भारी बर्फबारी होगी। इससे तापमान गिरेगा जिससे ठिठुराने वाली सर्दी की शुरुआत हो जाएगी।

वहीं चक्रवात ‘जवाद’ कमजोर होकर धीरे धीरे पश्चिम बंगाल तट की ओर उत्तर एवं उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। इससे उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा और पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के तटीय क्षेत्रों और पूर्व वर्द्धमान के कुछ हिस्सों समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्‍न हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से तटीय क्षेत्रों में नहीं जाने को कहा है।

Related Articles

Back to top button