ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देख सीएम केजरीवाल ने जनता से कहा- ‘घबराने की जरूरत नहीं’

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से  कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि ओमीक्रोन देश में दाखिल हो चुका है। दिल्ली में भी ओमीक्रोन के मरीज़ पाए गए। पैनिक करने की जरूरत नहीं है। हमने पिछले हफ़्ते समीक्षा बैठक ली थी। जिस भी चीज़ की जरूरत है हम उसे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएंगे।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में विदेशों से आ रही फ्लाइट में प्रभावित देशों से आ रहे लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 27 लोगों को LNJP अस्पताल लाया गया जिसमें 17 लोग पॉजिटिव हैं, 10 उनके क्लोज कॉन्टैक्ट हैं। 17 में 12 की जीनोम सिक्वेंसिंग हो चुकी है और एक में ओमीक्रोन पाया गया है।

बता दें कि ओमीक्रॉन को लेकर दुनियाभर के कई देश चिंतित हैं। बीते दिन जहां ओमीक्रॉन के 17 मामले दर्ज हुए थे जो अब बढ़कर 21 हो गए हैं। देश में ओमीक्रॉन का पहला केस कर्नाटक में देखने को मिला जिसके बाद अब दिल्ली समेत 5 राज्यों में नए वैरिएंट के मामले दर्ज हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button