ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
खेल

Flipkart पर रजिस्‍टर दुकानदारों के लिए ICICI Bank का खास ऑफर, दी OD की सुविधा

नई दिल्‍ली। ICICI Bank ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में उसके पास पंजीकृत दुकानदारों को 25 लाख रुपये तक की तत्काल और पूरी तरह से डिजिटल ओवरड्राफ्ट (OD) सुविधा देने का ऐलान किया है। यह साझेदारी दुकानदारों को पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया में बैंक से ओडी हासिल करने में मदद करती है। आवेदन से मंजूरी और डिस्‍बर्समेंट तक पूरा प्रोसेस डिजिटल है। किसी भी बैंक के ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक से OD का लाभ उठा सकते हैं, यदि वे फ्लिपकार्ट के साथ विक्रेता के रूप में पंजीकृत हैं।

आईसीआईसीआई बैंक के साथ चालू खाता (Current Account) रखने वाले सेलर अपनी पूंजी संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तुरंत ओडी का उपयोग करना शुरू कर सकते हैं। अन्य बैंकों के ग्राहक केवाईसी सत्यापन के बाद डिजिटल रूप से आईसीआईसीआई बैंक के साथ एक चालू खाता खोलकर ओडी का लाभ उठा सकते हैं।

बैंक के हेड- सेल्फ एम्प्लॉयड सेगमेंट, एसएमई और मर्चेंट इकोसिस्टम, पंकज गाडगिल ने बताया कि फ्लिपकार्ट के साथ पंजीकृत सेलर 25 लाख रुपये तक की तत्काल ओडी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हमारा मानना है कि यह नया प्रस्ताव एमएसएमई ग्राहकों के लिए नए और अनूठे समाधान विकसित करने के हमारे प्रयास के अनुरूप है।

फ्लिपकार्ट विक्रेताओं के लिए ‘इंस्टाओडी’

एंड टू एंड डिजिटल प्रोसेसिंग- Flipkart पर पंजीकृत विक्रेता पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस तरीके से ओडी के लिए तुरंत आवेदन कर सकते हैं। वे फ्लिपकार्ट विक्रेताओं के लिए बनाए गए एक ऑनलाइन पोर्टल फ्लिपकार्ट सेलर हब के माध्यम से यह काम कर सकते हैं।

Valuation- आईसीआईसीआई बैंक अपने क्रेडिट ब्यूरो स्कोर और फ्लिपकार्ट पर उनके लेनदेन के रिकॉर्ड के आधार पर विक्रेताओं का तुरंत मूल्यांकन करता है, जिससे Loan स्वीकृति प्रक्रिया आसान हो जाती है। यह उस पारंपरिक प्रक्रिया में एक उल्लेखनीय सुधार है, जिसमें विक्रेताओं को आयकर रिटर्न, बैंक विवरण और जीएसटी रिटर्न जमा करने की कठिन कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता ह

तत्काल मंजूरी- स्वीकृत ओडी रकम तत्काल स्वीकृत की जाती है और विक्रेता के चालू खाते में डिस्बर्स की जाती है।

ब्याज लाभ- ब्याज केवल सेलर द्वारा उपयोग की गई ओडी की रकम पर देय है।

‘इंस्टाओडी’ का फायदा कैसे मिलेगा

आईसीआईसीआई बैंक वेबसाइट पर ऑफ़र देखें।

फ्लिपकार्ट सेलर हब पोर्टल पर बैनर पर क्लिक करने पर Seller को आईसीआईसीआई बैंक के ‘इंस्टाओडी’ प्लेटफॉर्म पर भेज दिया जाता है।

विक्रेता को लॉग इन करना होगा और डिजिटल आवेदन पत्र भरना होगा।

विक्रेता से राशि की पुष्टि होने पर ओवरड्राफ्ट तुरंत स्वीकृत हो जाता है। यदि सेलर का पहले से ही आईसीआईसीआई बैंक में चालू खाता है, तो विक्रेता तुरंत ओडी का उपयोग शुरू कर सकता है।

आईसीआईसीआई बैंक में नए सेलर्स को तत्काल चालू खाता खोलने और केवाईसी सत्यापन के लिए निर्देशित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button