ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

महाराष्ट्र: 50-50 फार्मूले पर भाजपा-शिवसेना में खींचतान, उद्धव ठाकरे से मिलेंगे शाह

नागपुर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 30 अक्तूबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिल सकते हैं। शाह मुंबई में विधानसभा पार्टी के नेता का चुनाव करने के लिए भाजपा के नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक में हिस्सा लेंगे। महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर अभी तनाव बना हुआ है। शिवसेना अढ़ाई साल के लिए सीएम पद की मांग कर रही है। विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को कम सीटें मिलने के मद्देनजर अगली सरकार में शिवसेना की सत्ता के समान बंटवारे की मांग को देखते हुए अगर शाह और ठाकरे की मुलाकात होती है तो, इसके काफी राजनीतिक मायने हैं।

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना सत्ता के समान बंटवारे से पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे के लिए मुख्यमंत्री पद मांग रही है। भाजपा विधान पार्षद गिरिश व्यास ने बताया कि भाजपा के विधायक दल की बैठक 30 अक्तूबर को मुंबई में होगी। इसमें पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और नेता (महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी) सरोज पांडे भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद, शाह उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए जा सकते हैं।

ठाकरे यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी हर बार भाजपा की परेशानी नहीं समझेगी। जब 24 अक्तूबर को चुनाव परिणामों का ऐलान हुआ था तब ठाकरे ने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले, उनके, शाह और फडणवीस के बीच 50:50 का फार्मूला तय हुआ था। भाजपा को 288 सदस्यीय विधानसभा में 105 सीटें मिली हैं जबकि शिवसेना ने 56 सीटें हासिल की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button