ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

आज सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

नई दिल्लीः भारत और सऊदी अरब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज से शुरू हो रही खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा के दौरान तेल और गैस, नवीनीकरण ऊर्जा और नागरिक उड्डयन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए अहम समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि जिन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे उनमें भारत-सऊदी अरब कूटनीतिक साझेदारी परिषद की शुरुआत करना, रुपे कार्ड शुरू करने पर समझौता ज्ञापन तथा दोनों देशों की ई-प्रवास प्रणाली के बीच समन्वय लाने पर अलग समझौता शामिल है।

मोदी की यात्रा के बारे में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पहला नौसैन्य अभ्यास इस साल के अंत तक या अगले साल के आरंभ में होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी कश्मीर पर भारत के फैसलों के बारे में सऊदी अरब नेतृत्व को जानकारी देंगे, उन्होंने कहा कि रियाद ने घाटी में हाल के घटनाक्रमों पर सहमति जताई है।

सीमा पार से आतंकवाद के बारे में तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत और सऊदी अरब दोनों की आतंकवाद को लेकर चिंताएं हैं जो फरवरी में वली अहद (उत्तराधिकारी) मोहम्मद बिन सलमान की यहां की यात्रा के बाद जारी संयुक्त बयान में दिखाई दी। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में प्रधानमंत्री सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद से मुलाकात करेंगे और वली अहद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। मोदी सऊदी अरब के ‘भावी निवेश पहल’ के तीसरे संस्करण को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button